कोरोना का कहर, एक दिन में 50 हजार नए केस

कोरोना महामारी लोगों का काल बनता जा रहा है। संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 12 लाख के पार पहुंच चुकी है।  पिछले 24 घंटे के अंदर ही करीब 50 हजार नए मामले सामने आए हैं और 740 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 12 लाख 87 हजार 945 हो गया है, जिसमें 30 हजार 601 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में हालात बदतर, दिल्ली भी सुरक्षित नहीं

दिल्ली और महाराष्ट्र में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। यहां संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि देश भर के 8 लाख 17 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। इस वक्त महाराष्ट्र में कोरोना लोगों का काल बना हुआ है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 3 लाख 47 हजार से अधिक है जबकि 12 हजार 854 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में ही अकेले  लाख से 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

राजधानी दिल्ली में भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 27 हजार है इसमें 3745 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 1 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में 14 हजार से अधिक एक्टिव केस है।

महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा तमिलनाडु में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश के अन्य राज्यों में भी संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *