कांग्रेस नेताओं ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

भोपाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘सत्य उनकी शक्ति है, संघर्ष उनका बल है, सेवा उनका संकल्प है, निर्भयता उनका स्वभाव है, धैर्य उनका गुण है, नेतृत्व उन्हें सहज-सिद्ध है और भारत के जन-जन का कल्याण उनका सपना है। देश के प्रति ऐसी महान सोच रखने वाले श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके संघर्ष में हम आपके साथ हैं। सत्य की विजय होगी। सत्य ही ईश्वर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *