हाथरस मामले में आज की पूरी अपडेट, सियासत से लेकर विरोध तक

Hathras Gangrape हाथरस गैंगरेप: हाथरस मामले में सियासत का पारा चढ़ता नजर आ रहा है। बीते दिन प्रदेश की योगी सरकार ने हाथरस के डीएम और एसपी सहित 7 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही सभी के नार्को टेस्ट के आदेश भी दिए। इसके बाद भी यह मामला राजनीतिक गलियारे से बच न सका। शनिवार की सुबह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर जमकर निशाना साधा। वहीं प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को आड़े हाथों लिया।

आपको बता दें कि शनिवार की दोपहर राहुल गांधी हाथरस जाने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने पहले ही दे दी थी। इसके बाद उन पर रोक लगाने की तैयारी शुरू हो गई। इस पर राहुल ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस जाने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता।

इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल पर तंज कसा। उन्होंने राहुल के हाथरस जाने को सियासी नाटक कहा। साथ ही प्रदेश हे मुख्यमंत्री पर भरोसा भी जताया। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि राज्य की योगी सरकार इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी।

जिस पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने यूपी सरकार को नैतिक रूप से भ्रष्ट बताया है। साथ ही परिवार को धमकाने और भड़काने की भी बात कही। उन्होंने परिवार के नार्को टेस्ट का भी विरोध किया है।

नार्को टेस्ट का विरोध कर रहा है परिवार

वही परिवार भी नार्को टेस्ट का विरोध कर रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह किसी हाल में नार्को टेस्ट नहीं करवाएगा। दूसरी तरफ आसपास के 12 गांवों की पंचायतों ने परिवार के नार्को टेस्ट की मांग की है। इन पंचायतों को लगता है कि आरोपियों पर जबरदस्ती दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है। अगर ऐसा नहीं है तो परिवार नार्को टेस्ट से क्यों भाग रहा है।

अपर मुख्य सचिव भी जाएंगे हाथरस

बता दें कि इस मामले में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी अब कुछ ही समय में हाथरस जा सकते हैं। वहीं राहुल गांधी को रोकने के लिए कड़े प्रबंध कर बैरिकेडिंग लगाया गया है। गांव में आने जाने वाले रास्ते पर कड़ी नजर रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *