CM Yogi Tweet On Lata Mangeshkar: लता दीदी के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक

CM Yogi Tweet On Lata Mangeshkar

CM Yogi Tweet On Lata Mangeshkar: आपको बता दें, आज सुबह भारत स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हो गया। आज सुबह लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर से पूरा देश शोकाकुल है। लता दीदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्विट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि,” ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है>  प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Lata Mangeshkar Passes Away
Lata Mangeshkar Passes Away

CM Yogi Tweet On Lata Mangeshkar: बीते 29 दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में थीं भर्ती

ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Passes Away: 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, देश ग़मगीन

आपको बता दें, बीते 29 दिनों से उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते 8 जनवरी को उनका कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया था। इससे पहले ही बीते शुक्रवार को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।इससे पहले ही बीते शुक्रवार को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

CM Yogi Tweet On Lata Mangeshkar: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जताया शोक

CM Yogi Tweet On Lata Mangeshkar
CM Yogi Tweet On Lata Mangeshkar

लता मंगेशकर के निधन से देश ग़मगीन है। उनके निधन के बाद मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कू किया,” ”देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है. पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।”

CM Yogi Tweet On Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर की कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

आपको बता दें, बीते 8 जनवरी को उनकी तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद उनका कोनिड-19 टेस्ट कराया गया तो उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद से ही लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर को कोरोना के साथ साथ निमोनिया भी हुआ था। जिसके बाद लता दीदी का इलाज कर रहे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में ही एडमिट किया था। बीते दो दिनों से उनकी हालात ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *