मुख्यमंत्री ने कोविड को लेकर जताया संतोष, जारी किए निर्देश

Uttar Pradesh: पिछले 17 दिनों में प्रदेश में केवल 22 हज़ार कोविड-19 के एक्टिव केस रह गए हैं। दिन पर दिन रिकवरी दर बढ़ने से संतोषजनक दिखाई दे रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने भी संतोष जताया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने आज अहम बैठक की जिसमें कोरोना को लेकर निर्देश जारी किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने महिलाओं, अनुसूचित जाति और जनजाति और किसानों को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं।

कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री ने चेन तोड़ने के लिए बचाव और उपचार की बेहतर व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि रिकवरी कर में वृद्धि के लिए तेजी से प्रयास किए जाने चाहिए। में मुख्यमंत्री ने लखनऊ और कानपुर नगर के नोडल अधिकारी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, प्रमुख ग्राम सचिव से जानकारी ले संक्रमण के रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं।

अधिक मामलों वाले जनपदों में विशेष ध्यान दिए जाने को लेकर आदेश दिए। रोज 100 से अधिक मामले पाए जाने वाले जिलों में ज्योग्राफिकल मैपिंग करा कर क्लस्टर की पहचान की जाए। वही 50 से अधिक मामलों वाले जिले को दूसरे चरण में रख यही व्यवस्था लागू हो।

इसके बाद क्लस्टर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर संक्रमण को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाए। जिसमें हर व्यक्ति का टेस्ट और आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

महिलाओं अनुसूचित जाति/ जनजाति और किसानों के लिए भी निर्देश:

कोरोना के अलावा पुलिस प्रशासन को महिलाओं तथा अनुसूचित जाति और जनजाति संबंधित मामलों में सक्रियता से काम करने के निर्देश दिए हैं। वही किसानों की बात करें तो धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए। उन्होंने एमएसपी से कम पर खरीद न होने के लिए निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *