CLAT 2022 Exam Registration: 1 जनवरी से शुरू होगा CLAT 2022 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

CLAT 2022 Exam Registration

CLAT 2022 Exam Registration: अगर आप भी लॉ करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (Common Law Admission Test) यानी  CLAT के लिए रजिस्ट्रेश करने की तारीख और परीक्षा के दिन की घोषण की जा चुकी है। बता दें, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने CLAT 2022 की परीक्षा 8 मई 2022 को निर्धारित की है। इसके लिए आप 1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक रजिस्ट्रेश कर सकते हैं। CLAT 2022 की परीक्षा के लिए आप consortiumofnlus.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सरते हैं। आपको बता दें, कानून एंट्रेंस परीक्षा ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनो ही कोर्स के लिए आयोजित होती है।

CLAT 2022 Exam Registration: जानें क्या है परीक्षा की प्रक्रिया

ये भी पढ़ें- Delhi Government Declare Yellow Alert: दिल्ली में यलो अलर्ट, कोरोना का बढ़ा कहर

CLAT 2022 Exam Registration
CLAT 2022 Exam Registration

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में ग्रेजुएशन कोर्स के लिए आपको परीक्षा में कम से कम 45 फीसदी नंबर के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अगर आप कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए दे रहे हैं तो आपको कम से कम 50 फीसदी नंबर के साथ CLAT PG पास करना अनिवार्य है। इस बार नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने दो दो टेस्ट निर्धारित किए हैं। इसके साथ ही फीस को भी पहले की अपेक्षा कम किया है। बता दें, CLAT काउंसलिंग फीस को 50,000 रुपये से घटाकर 30,000 रुपये कर दिया है। आरक्षण प्राप्त छात्रों को मात्र 20,000 रुपए ही काउंसलिंग फीस देनी होगी।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *