चीन कल वापस करेगा अरुणाचल के पांच नागरिक

अरुणाचल प्रदेश के पांच युवकों को चीन में होने की पुष्टि हुई है। चीन भारत को पांचों नागरिक कल सौंपेगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiran Rijiju) ने दी। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से 5 नागरिकों के चीन में होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय सेना से इस बात की पुष्टि की है।

रिजिजू ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए कहा कि चीन की पीएलए ने भारतीय सेना से इस बात की पुष्टि की है। चीनी सेना ने कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश के युवकों को हमें सौंप देंगे। उन्हें कल 12 सितंबर को किसी भी समय एक निर्धारित स्थान पर सौंपा जा सकता है।

रिजिजू ने ही इस बात की जानकारी दी थी चीनी सेना ने इस बात को स्वीकार किया कि पांचों युवक उसकी तरफ मिले हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  चीन के पीएलए ने भारतीय सेना के हॉटलाइन संदेश का जवाब दिया है। साथ ही  पुष्टि की कि अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) से लापता युवक उनकी ओर मिले हैं। हमारी अथॉरिटी में उन्हें सौंपने के तरीके पर काम किया जा रहा है।

यह घटना तब सामने आई थी जब एक समूह के दो सदस्य जंगल में शिकार के लिए गए थे। उन्होंने उक्त पांच युवकों के परिवार वालों को जानकारी दी थी कि युवकों को सेना के गश्ती क्षेत्र सेरा-7 से चीनी सैनिक ले गए हैं। यह स्थान नाचो से 12 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *