हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कोरोना संक्रमित, अध्यक्ष व दो विधायक भी पॉजिटिव

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हरियाणा के विधानसभा सत्र के शुरू होने के 2 दिन पहले मुख्यमंत्री खट्टर संक्रमित पाए गए। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री खट्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह संदेश देते हुए अपने संक्रमित होने की पुष्टि की। इसके साथ उन्होंने यह अपील की है कि इस सप्ताह जितने भी लोग उनके संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करा ले। इसके साथ ही जो ज्यादा करीब रहे कृपया वह खुद को आइसोलेट कर लें।

आपको बता दें कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खट्टर से पहले हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और हरियाणा भाजपा सरकार के दो अन्य विधायक असीम गोयल और रामकुमार भी संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा हरियाणा विधानसभा के 6 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला से विधायक है। वही असीम गोयल और राजकुमार अंबाला और इंदरी से विधायक हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *