Delhi: राष्ट्रपति ने ‘चेतना’ संस्था के कार्यों की सराहना…

Delhi

Delhi: भारत में शिक्षा और भागीदारी के माध्यम से सड़क और कामकाजी बच्चों को सशक्त बनाने के लिए काम कर करने वाली सामजिक संस्था चेतना के कार्यों की राष्ट्रपति ने तारीफ की। शुक्रवार को देशभर के 60 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को देश के राष्ट्रपति मिलने का मौका मिला, जहां चेतना संस्था के डायरेक्टर संजय गुप्ता भी थे। इस अवसर पर संजय गुप्ता ने राष्ट्रपति को सड़क व कामकाजी बच्चों से जुडी समस्याओं और उनके लिए चेतना संस्था द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया।

संजय गुप्ता ने बताया कि कैसे जनगणना के सन्दर्भ में सड़क व कामकाजी बच्चे पीछे है और स्कूलों में इन बच्चों के लिए और सुविधाओं की जरुरत है | उन्होंने ने राष्ट्रपति से संयुक्त राष्ट्र के जनरल कमेंट को अपनाने का अनुरोध किया।

चेतना संस्थान के बच्चों के द्वरा बनाया गया एक ग्रीटिंग कॉर्ड के साथ बालकनामा की एक प्रति राष्ट्रपति को उपहार स्वरूप भेंट किया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने चेतना संस्था के कार्यों की सराहना की और दुबारा मिलने के लिए  आश्वास्त भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *