हैदराबाद में केंद्रीय टीम ने बाढ़ से हुई क्षति की समीक्षा की

हैदराबाद:  तेलंगाना में बाढ़ से हुई क्षति की समीक्षा के लिए केंद्र ने एक पांच सदस्यीय अंतर मंत्रालयी टीम को वहां भेजा है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त सचिव प्रवीण वशिष्ट की अगुवाई में टीम ने राज्य सचिवालय में प्रदेश सचिव सोमेश कुमार से मुलाकात की और राज्य में बाढ़ के हालात के बारे में चर्चा की।

सोमेश कुमार ने केंद्रीय टीम को सूचित किया कि राज्य सरकार ने हालिया बाढ़ से हुई तबाही में संपत्ति और जान-माल के नुकसान की भरपाई करने के लिए सभी संभव उपाय किए हैं।

अधिकारियों को बताया गया कि बीते 10 दिनों से अत्यधिक बारिश की वजह से बाढ़ आ गई और राज्य सरकार ने पहले ही तत्काल बाढ़ से राहत के लिए 550 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *