CBSE 12th Result 2020: CBSE ने जारी किया 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, अब तक का सबसे हाईएस्ट परिणाम, इस बार भी लड़कियां रहीं अव्वल

CBSE 12th Result 2020

CBSE 12th Result 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इस बार भी लड़कों के मुकाबले लड़कियां आगे रहीं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में 5.96 प्रतिशत अधिक रहा। इस साल 12वीं की परीक्षा में 92.15% लड़कियों ने सफलता हासिल की है जबकि 86.19% लड़के पास हुए हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले लड़कों के पास होने का प्रतिशत बेहतर रहा है. पिछले साल 79.40 प्रतिशत लड़के ही पास हो सके थे।

CBSE 12th Result 2020

CBSE 12th Result 2020: लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 92.15 फीसदी रहा, रमेश पोखरियाल निशंक ने दी बधाई

इस बार जहां लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.15 रहा, वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.19 रहा। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 5.96 फीसदी अधिक है। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 66.67 प्रतिशत दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- BJP Mission 2022: मिशन 2022 के लिए बीजेपी ने कसी कमर, यूपी के सांसदों को मिली जिम्मेदारी

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि छात्र परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

CBSE 12th Result 2020: जानिए कहां और कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक

स्टेप 1

आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2

वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3

नया पेज खुलेगा यहां आप अपना रोल नंबर लिखकर सबमिट करें।

स्टेप 4

स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 5

रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें

 

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *