उत्तराखंड: दुष्कर्म आरोपी विधायक महेश नेगी पर मुकदमा दर्ज

देहरादून- अल्मोड़ा (Almora) जिले के द्वाराहाट (Dwarhat) से भाजपा विधायक महेश नेगी (BJP MLA Mahesh Negi) और उनकी पत्नी रीता नेगी (Reeta Negi) पर कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा देहरादून (Deharadoon) के नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ है। बता दें कि पिछले महीने एक महिला द्वारा लगाए गए हैं दुष्कर्म के आरोपों के आधार पर विधायक महेश नेगी पर मुकदमा दर्ज हुआ और उनकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में।

आरोप लगाने वाली महिला के वकील ने बताया कि पुलिस ने विधायक के खिलाफ पहले शिकायत दर्ज नहीं की थी और कोर्ट के सामने एक प्रार्थना पत्र भी दिया था। कोर्ट ने को प्रार्थना पत्र स्वीकार कर नेहरू कॉलोनी पुलिस को जल से जल्द मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। विधायक की पत्नी रीता नेगी पर आरोप है कि उन्होंने अनैतिक कार्यों के बाद मामले को दबाने की भी कोशिश की थी।

क्या है मामला

पिछले महीने अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला उनके पति और उनके बेटे को ब्लैकमेल कर 5 करोड़ की मांग कर रही है। अगले ही दिन उस महिला ने भी शिकायत दर्ज करा दी और सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह कह रही थी कि विधायक महेश नेगी ने उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया है।

महिला ने कहा कि बीजेपी विधायक महेश नेगी ने उसके साथ हिमाचल, अल्मोड़ा, नैनीताल, दिल्ली और नेपाल के कई होटलों में दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी कहा कि उसकी जो बेटी है वह भी विधायक में की है। इसके लिए उन्होंने डीएनए टेस्ट (DNA Test) कराने की मांग की थी जिस पर विधायक ने हामी भरी थी। विधायक और उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद वह इस मामले में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *