स्मार्टफोन पर हो सकती है एलेक्सा से हिंदी में बात ? यहां मिलेगा जवाब

बेंगलुरू: एलेक्सा के दीवानों के लिए एक खुशखबरी। अब आप अपने स्मार्टफोन पर भी एलेक्सा से हिंदी में बात कर सकते हैं। अमेज़न इंडिया (Amazon India) ने शुक्रवार को कहा कि उसके स्मार्ट असिस्टेंट एलेक्सा (Smart assistant alexa) ने भारत मे एक साल पूरे कर लिए हैं और अब यह भारत में Android and iOS smartphones पर उपलब्ध होगा। कस्टमर अब अपने मोबाइल फोन पर एलेक्सा एप (Alexa App) यूज करते हुए एलेक्सा से हिंदी में बात कर सकते हैं।

एलेक्सा को अमेज़न इको डिवाइस (Amazon eco device) से भी सुना जा सकता है। यह डिवाइस बच्चों और बुर्जुगों के लिए काफी उपयोगी है।

अमेज़न इंडिया के कंट्री लीडर फॉर एलेक्सा पुनीश कुमार (Punish Kumar) ने कहा कि बीते साल की तुलना में एलेक्सा हिंदी में 60 नए फीचर्स जोड़े गए हैं और इससे अब एलेक्सा भारतीय ग्राहकों के लिए और अधिक उपयोगी हो गया है।

एलेक्सा पर भारत में संगीत भी सुना जा सकता है और इसके लिए 50 अलग माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है। एलेक्सा पर हिंदी गानों और कविताओं का बड़ा संग्रह है।

कम्पनी ने कहा है कि एलेक्सा हिंदी के साथ एमेजॉन इको स्मार्ट स्पीकर्स के अलावा अन्य ब्रांड्स के एलेक्सा बिल्ट डिवाइसेज (Alexa Built Devices) पर सुना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *