कोरोना संक्रमित UP के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर

क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर बनी हुई है। चौहान, कोरोना संक्रमण पॉजिटिव के कारण लम्बे समय से संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती रहे। इसके बाद अब उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है और उनको लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां पर उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। 

बता दें की चेतन चौहान को 11 जुलाई को कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं। 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको संजय गांधी पीजीआई में एडमिट कराया गया था।

इसके बाद उन्हेंं किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो गईं। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अमरोहा से चेतन चौहान भाजपा के सांसद भी रहे हैं।चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह भाजपा के टिकट अमरोहा से सांसद बने थे। फिलहाल चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *