BREAKING NEWS: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में दलितो के साथ आए दिन आत्याचार हो रहे हैं। आज प्रतापगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बात दें, प्रतापगढ़ जिले के कंधई गांव में एक दलित लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप उसी गांव के निवासी निशिकांत पांडेय उर्फ़ पोले पर है। पिड़ीता की मां के मुताबिक उसकी 20 वर्षिय पुत्री को खेत में मजदूरी के बहाने निशिकांत पांडे ने बुलाया और मौका देखकर दलित पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
BREAKING NEWS: आरोपी फरार, पुलिस कर रही है मामले की जांच
फिलहाल स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी निशिकांत पांडेय उर्फ़ पोले के खिलाफ फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है। पुलिस अभी पूरे मामले की गहनता से छानबीन में लगी है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से ही आरोपी निशिकांत पांडेय उर्फ़ पोले फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।