प्रतापगढ़। जिले के आसपुर देवसर ब्लाक की ब्लाकप्रमुख के घर कुर्की का नोटिस लगाया गया है। ब्लाक प्रमुख के पति पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी सभापति यादव पर सामाजिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने से लेकर गिरोह बंदी का भी आरोप दर्ज है।
जिलाधिकारी डॉ रूपेश कुमार ने उक्त आरोपी सभापति यादव के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसकी संपत्ति को कुर्की का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने अधिनियम 1986 के अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह कार्यवाही की है।
आपको बता दें कि जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि ब्लाक प्रमुख के पति ने पचास लाख से ज्यादा की जमीन 22 लाख में खरीदी। इसके अलावा उस पर गैरकानूनी तरीके से विद्यालय चला रहा है। डीएम ने कार्यवाही करते हुए विद्यालय का प्रशासक एसडीएम को नियुक्त किया है।
उन्होंने एसडीएम को आदेश दिया है कि कुर्की कर आरोपी की संपत्ति जप्त करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करें। इसके अलावा सभापति यादव पर आय के स्रोत से अधिक की भूमि क्रय करने का भी आरोप है। वही आरोपी पर गिरोह बंदी कर और सामाजिक तरीके से धनार्जन के मामले भी दर्ज किए गए हैं। जिसके परिणाम स्वरुप यह कार्यवाही की जा रही है।