Block Pramukh Result 2021: प्रतापगढ़ में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ, बीजेपी को सात सीटें 

Block Pramukh Result 2021

Block Pramukh Result 2021: प्रतापगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मिली करारी हार के बाद (Block Pramukh Result 2021) ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 7 सीटों पर जीत हासिल कर के अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही है। वहीं समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र की चारों और रानीगंज विधायक धीरज ओझा के विधानसभा क्षेत्र रानीगंज की दो सीटों पर जीत हासिल की हैं। वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तीन सीटों पर विजयी हुए हैं। जनसत्ता दल को सात सीटों पर जीत मिली है।

प्रतापगढ़ में बीजेपी ने ब्लॉक प्रमुख (Block Pramukh Result 2021) की 7 सीटों पर जीत हासिल की

Block Pramukh Result 2021

भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिले की आसपुर देवसरा सीट पर कब्जा कर लिया। आसपुर देवसरा में ब्लॉक में चुनाव के दौरान सपा ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए बवाल कर दिया है। पुलिस को उपद्रव कर रहे लोगों पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बीडीसी सदस्य वोट डालने के लिए पंहुचते रहे।

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के क्षेत्र वाले ब्लॉक आसपुर देवसरा में बीजेपी प्रत्याशी कमलाकांत यादव को जीत हासिल हुई। कमलाकांत ने पूर्व प्रमुख सभापति यादव की बहू को हराया। वहीं मंत्री मोती सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह ने मंगरौरा, भतीजे राकेश सिंह पट्टी और उनके करीबी कहे जाने वाले सुशील सिंह को बाब बेलखरनातधाम से निर्विरोध चुने गए थे। साथ ही लक्ष्मणपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह भी निर्विरोध चुनी गईं।

जनसत्ता दल को 7 सीटों पर (Block Pramukh Result 2021) और कांग्रेस को 3सीटों विजय प्राप्त हुई

गौरा में बीजेपी प्रत्याशी सुमित्रा ने सपा प्रत्याशी शोभा को हराया। वहीं अपनादल एस के खाते में गई। विधायक धीरज ओझा के विधानसभा क्षेत्र रानीगंज के शिवगढ़ से धीरज ओझा के भतीजे सत्यम ओझा ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शमा परवीन को हरा कर विजयी हुए है। वहीं सदर विकासखंड में भाजपा प्रत्याशी शोभा देवी को जनसत्ता दल समर्थित प्रत्याशी शेषा सिंह से हार का सामना करना पड़ा। मानधाता से जनसत्ता दल समर्थित प्रत्याशी मोहम्मद इसरार व संडवाचंद्रिका से राधा देवी को जीत हासिल हुई।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव (Block Pramukh Result 2021)में समाजवादी पार्टी का नहीं खुल सका खाता

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के गढ़ रामपुर खास में बीजेपी प्रत्याशियों को हराते हुए तीनों ब्लॉकों पर अपना कब्जा बनाए रखा। रामपुर संग्रामगढ़ की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सरोज पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। सांगीपुर विकासखंड से कांग्रेस समर्थित अशोक सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश पांडेय को हराया। लालगंज से अमित सिंह ने बीजेपी की नीतू सिंह को पराजित किया।

ये भी पढ़ें-

Crime News : दबंगों ने दलित को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला

Pratapgarh Police : 4 किलो गांजा के साथ आरोपी प्रतापगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा

कालाकांकर ब्लॉक से जनसत्ता दल के रमेश ने बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार सोनकर को हराया। बिहार ब्लॉक से जनसत्ता दल की सुशीला देवी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। कुंडा से जनसत्ता दल के समर्थित उम्मीदवार उतरी रीता सिंह ने सपा की उर्मिला को हराकर विजयी हुई।

ब्लॉक प्रमुख के पदों पर विजयी लोगों की ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *