Block Pramukh Chunav 2021 : कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे सहित पांच ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित

Block Pramukh Chunav 2021

Block Pramukh Chunav 2021 : प्रतापगढ़ में बैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह नंदन और उनके भतीजे राकेश कुमार सिंह सहित पांच ब्लॉक प्रमुखों को निर्विरोध चुन लिया गया है। प्रतापगढ़ में बीजेपी के तीन कांग्रेस के एक और रघुराज प्रताप सिंह की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के एक ब्लॉक प्रमुख (Block Pramukh Chunav 2021)निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिले में कुल 17 ब्लॉक हैं जिनमें से 5 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 12 ब्लॉकों के प्रमुखों का चुनाव 10 जुलाई को होगा।

ये भी पढ़ें-

UP Assembly Elections 2022: यूपी के नए मंत्री 2022 के राज्य चुनावों के लिए रूपरेखा करेंगे तैयार

CNG & PNG : घरेलू गैस सिलेंडर के बाद CNG और PNG के बढ़े दाम

Block Pramukh Chunav 2021 में प्रतापगढ़ के 5 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए

प्रतापगढ़ के मंगरौरा ब्लॉक से सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के बेटे राजीव नंदन सिंह ने ब्लॉक प्रमुख (Block Pramukh Chunav 2021) के रूप में निर्विरोध जीत हासिल करके सक्रिय राजनीति में अपना कदम रखा है। वहीं पट्टी विकास खंड से  मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के भतीजे राकेश कुमार सिंह को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना गया है। राकेश सिंह इससे पहले भी दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। बेलखरनाथ धाम ब्लॉक से बीजेपी के ही सुशील सिंह को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना गया है। सुशील सिंह मंत्री राजेंद्र सिंह के करीबी माने जाते हैं।

Block Pramukh Chunav 2021

Block Pramukh Chunav 2021 में मंत्री मोती सिंह के बेटे निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी के क्षेत्र रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक से कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सरोज को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना गया। कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सरोज ने रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक से अकेले नामांकन किया, उनके अलावां और कोई प्रत्याशी न होने पर चुनाव अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया। वहीं बिहार ब्लॉक में राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी सुशीला देवी को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया है।

प्रतापगढ़ जनपद के ब्लॉकों के नाम-

 क्र० सं० ब्लॉक
1 बाबागंज
2 बिहार
3 रामपुर संग्रामगढ़
4 कालाकांकर
5  मान्धाता
6  लक्ष्मणपुर
7 सांगीपुर
8 संदवा चन्द्रिका
9 आसपुर देवसरा
10  बाबा बेलखर नाथ धाम
11  मंगरौरा
12 शिवगढ़
13  गौरा
14 सदर
15 पट्टी
16 कुंडा
17 लालगंज

 

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *