मध्य प्रदेश जनपद पंचायत चुनावों में बीजेपी का भारी जीत का दावा

भोपाल : सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपनी मज़बूत दावेदारी की बात कही है। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी अपने आंकड़ों को लेकर आश्वस्त है।

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि प्रदेश की कुल 312 जनपद पंचायतों में से 226 में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर पार्टी उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि उसके उम्मीदवारों ने 167 जनपद पंचायतों में जीत हासिल की है।

भाजपा ने 143 जनपद पंचायतों में से 102 पर जीत का दावा किया है। भाजपा ने यह भी दावा किया कि 29 जनपद पंचायतों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं, बुधवार को 170 जनपद पंचायतों में से भाजपा ने 124 स्थानों पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर जीत का दावा किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक़ भाजपा को 226 जनपद पंचायतों में ऐतिहासिक सफलता मिली है। भाजपा का दावा है कि 43 जनपद पंचायतों में कांग्रेस, दो में जीजीपी और चार में निर्दलीय जीते हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस ने दावा किया कि उसने बुधवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के 89 और गुरुवार को 78 पदों पर जीत हासिल की है। इस प्रकार कांग्रेस कुल 167 पद पर अपनी दावेदारी जाता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *