बिहार: मांझी बने प्रोटेम स्पीकर, दिलाएंगे निर्वाचित विधायकों को शपथ
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को गुरुवार को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में मांझी को इस पद की शपथ दिलाई।
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को गुरुवार को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में मांझी को इस पद की शपथ दिलाई।
बिहार विधानसभा के सदस्य जीतन राम मांझी अध्यक्ष का निर्वाचन होने तक 23 से 24 नवंबर तक के लिए अध्यक्ष पद के कर्तव्यों का पालन कराते हुए नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे।
उल्लेखनीय है कि नवगठित विधानसभा के प्रथम सत्र की शुरूआत 23 नवंबर से होगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के बाद राजग की सरकार बनी है। नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं।