बिहार इलेक्शन: उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन से अलग, बनाएंगे मायावती के साथ मिलकर एक नया मोर्चा

पटना :  बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए जंग छिड़ चुकी है। चुनाव को लेकर दलबदल और गठजोड़ की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। अब रालोसपा( RLSP) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा(Upendra kushwaha) ने महागठबंधन से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे मायावती(Mayawati) की पार्टी बसपा( BSP) के साथ मिलकर बिहार में एक नया मोर्चा बनाएंगे।

 

बीते कुछ दिनों से उपेंद्र कुशवाहा(Upendra kushwaha) और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव(Tejaswi Yadav) के रिश्ते कुछ तल्ख चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही कुशवाहा ने कहा था कि तेजस्वी यादव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) का मुकाबला करने की क्षमता नहीं है । तब से ही उनके महागठबंधन से अलग होने के कयास लगाए जा रहे थे।

 

इसी बीच उनके एनडीए में शामिल होने की भी चर्चा शुरू हुई थी। लेकिन, किसी कारणवश वे एनडीए में शामिल नहीं हो सके। तब से ही वे कई छोटी पार्टियों के संपर्क में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *