Bihar Election Update: उपेंद्र कुशवाहा की कहानी में आया नया मोड़

Bihar Election Update: बिहार चुनाव मैं अब कुछ ही समय बाकी है। बावजूद इसके दल बदलने और गठबंधन की राजनीति अपने चरम पर है। इस संबंध में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कशमकश जारी थी। चिराग का तो नहीं लेकिन उपेंद्र कुशवाहा की कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। कुशवाहा ने एनडीए में शामिल होने की संभावनाओं को दरकिनार कर बसपा का हाथ थामा है।

आपको बता दें कि मंगलवार की शाम यह साफ हो गया कि सांसद उपेंद्र कुशवाहा बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। रालो सपा और बसपा के गठबंधन ने चौथे मोर्चे को खोला है। हालांकि इस मोर्चे का नाम अभी तय नहीं किया गया है। वहीं मायावती की ओर से यह घोषणा कर दी गई है कि उपेंद्र कुशवाहा ही उनके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन के साथ 2015 के चुनाव में नजर आए थे। इससे भी पहले वह एनडीए के साथी रह चुके हैं। इसके बाद अब उन्होंने चौथे मोर्चे का नया गठबंधन बनाया है। जिसमें वह मुख्य नेता के रूप में नजर आएंगे।

इस ऐलान ने एनडीए के इरादों पर पानी फेर दिया है। क्योंकि कल तक कयास लगाए जा रहे थे कि निश्चित तौर पर उपेंद्र कुशवाहा भाजपा के समर्थन में उतरेंगे। जिस विचारों पर पानी फिरता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *