Bihar Election Update:NDA और LJP में आया ट्विस्ट, कॉन्ग्रेस-RJD में बनी सहमति

Bihar Election Update:बिहार चुनाव जिस तरह से करीब आता जा रहा है राज्य में राजनीति का परचम भी लहराता दिख रहा है। जिसके मद्देनजर सीटों को लेकर जद्दोजहद शुरू हो गई है। इसके बाद NDA और LJP अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच ट्विस्ट आ रहा है। वहीं कांग्रेस और RJD में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बनती दिख रही है। जानकारी यह भी है कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा एक बार फिर एनडीए के साथ नजर आ सकती है।

ख़बर मिल रही है कि चिराग पासवान 42 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। अगर उन्हें 42 सीटों पर सहमति नहीं मिली तो वह अकेले चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि 2015 में भी वह 42 सीटों पर ही चुनाव लड़े थे। जानकारी यह भी है कि आज सोमवार को सांसद और LJP अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा अगले दो दिनों तक वह अपनी स्थिति साफ कर देंगे।

बिहार चुनाव में NDA के लिए एक और खुशखबरी है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालो सपा भी NDA के साथ मिलकर 2020 का बिहार चुनाव लड़ सकती है। आने वाले 2 दिनों में उनकी भी स्थिति साफ हो जाएगी।

इन सबके अलावा कांग्रेस और RJD भी चुनाव को लेकर कमर कसी नज़र आ रही है। सोमवार को कांग्रेस और RJD में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बनती दिखाई दी। RJD ने कांग्रेस को 58 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है। जबकि उपचुनाव में भी आरजेडी की ओर से कांग्रेस को वाल्मीकि नगर सीट से उम्मीदवार उतारने की स्वीकृति मिली है।

आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति महागठबंधन को लेकर साफ नहीं हो पाई है। आरजेडी और कांग्रेस को उम्मीद कम ही है कि कुशवाहा महागठबंधन के साथ जाएंगे। इसके मद्देनजर कांग्रेस को आरजेडी की ओर से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की मुहर लगाई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *