Bihar Election Update: जेडीयू ने ढूंढ निकाला नया तकनीकी रास्ता

Patna, Bihar Election Update | Corona महामारी के बावजूद नवंबर महीने में मुख्यमंत्री पद की लड़ाई है। इसके लिए सियासत का मैदान भी सज चुका है। नेताओं के तोड़फोड़ और महामारी के बाद भी संवाद और रैलियों का दौर शुरू होने वाला है। वर्चुअल रैलियों के माध्यम से JDU ने अपनी दावेदारी बढ़ाने का नया रास्ता ढूंढ निकाला है। जेडीयू अपने मुद्दों के साथ जनता के बीच पहुंचने के लिए  ‘जदयू लाइव’ नाम का पोर्टल लांच किया है।

इसकी शुरुआत करने वाालों में सांसद और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी, संंजय झा व विजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया।इसकी जानकारी देते हुए जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बताया कि वेब पोर्टल के माध्यम से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 सितंबर को जनता के साथ ‘निश्चय संवाद’ कर बिहार का चुनावी अभियान का श्री गणेश करेंगे।

जिस प्रकार से महामारी का माहौल है उसमें तकनीक का प्रयोग चुनावी रण में भी दिखता नजर आ रहा है। नीतीश कुमार तकनीक के माध्यम से virtual rally कर जनता के बीच जाएंगे और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधेंगे। इसके लिए जेडीयू कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Portal के माध्यम से वर्चुअल रैली को लेकर कार्यकर्ताओं समेत पार्टी नेताओं में उत्साह है। संजय झा ने कहां की 10 लाख लोग इस पोर्टल से जुड़ सकते हैं। पोर्टल के अलावा सोशल मीडिया का भी प्रयोग किया जाएगा। फेसबुक और ट्विटर पर लाइव के जरिए जनसंवाद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *