Bihar Election: वाम दलों के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, कन्हैया नहीं लड़ेंगे चुनाव

पटना: Bihar Election- महागठबंधन (Mahagathbandhan) में शामिल होने वाली वाम दलों (Left Parties) ने बिहार विधानभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची (List of Candidates) जारी कर दी है।

भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (CPI) और मार्क्‍सवादी भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (CPM) ने अपने सभी 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं दूसरी ओर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मॉर्क्सवादी-लेनिनवादी (CPI ML) सोमवार दोपहर बाद 19 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी।

कन्हैया नहीं लड़ेंगे चुनाव

CPI के प्रत्याशियों की लिस्ट में सबसे खास बात यह है कि पार्टी के बड़े नेता कन्‍हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है। इसके साथ ही कन्‍हैया के विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) लड़ने के कयासों पर भी विराम लग गया है।

इसे भी पढ़े- बिहार में LJP अकेले लड़ेगी चुनाव, पीएम मोदी को मजबूत करने का लिया संकल्प

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में वाम दल महागठबंधन (Grand Alliance) में कांग्रेस (Congress) और राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) साथ-साथ हैं महागठबंधन में वाम दलों को 29 सीटें मिलीं हैं। जिसमें से CPI और CPM की 10 सीटें, CPI- ML की 19 सीटें शामिल हैं। इनमें से सीपीआइ और सीपीएम ने अपनी सीटों के प्रत्‍याशियों के नाम तय कर लिये हैं।

CPI के प्रत्‍याशियों के नाम
  1. बखरी (बेगूसराय) से सूर्यकांत पासवान
  2. तेघड़ा (बेगूसराय) से राम रतन सिंह
  3. बछवाड़ा (बेगूसराय) से अवधेश कुमार राय
  4. हरलाखी (मधुबनी) से राम नरेश पांडेय
  5. झंझारपुर (मधुबनी) से रामनारायण यादव
  6. रूपौली (पूर्णिया) से विकास चंद्र मंडल
CPM प्रत्‍याशियों के नाम
  1. विभूतिपुर (समस्तीपुर) से अजय कुमार
  2. मांझी (सारण) से सत्येंद्र यादव
  3. मटिहानी (बेगूसराय) से राजेंद्र प्रसाद सिंह
  4. पीपरा (पूर्वी चंपारण) से राजमंगल प्रसाद

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *