भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी की छवि पर डाला हैरान करने वाला असर: सर्वे

कांग्रेस नेताओं और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी यात्रा के सुबह के सत्र में करीब 14 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस यात्रा के 13वें दिन ये यात्रा चेरत्तला से शुरू हुई और इसकी शुरुआत में सेंट माइकल्स कॉलेज में रामबूटन का पौधा लगाया गया।

सी-वोटर के साथ ये सर्वे तमिलनाडु और केरल के लिए किए हैं।इस बीच सी-वोटर के सहयोग से इस यात्रा के हवाले से होने वाले एक सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सी-वोटर सर्वे में राहुल गांधी के सम्बन्ध में लोगों से बात की गई है। सर्वे में सवाल पूछा गया था कि राहुल गांधी के कामकाज से आप कितने संतुष्ट हैं।

सी वोटर सर्वे से होने वाले खुलासे से पता चलता है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से राहुल गांधी का कद बढ़ा है। राहुल गांधी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 12 दिन में 255 किलोमीटर की दूरी तय की जा चुकी है। इस सफर में आज रात शिविर कोच्चि जिले में रहेगा। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन, पवन खेड़ा, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और शनिमोल उस्मान समेत कई नेताओं ने सुबह गांधी के साथ यात्रा की। राजमार्ग पर राहुल गांधी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पुरुषों, महिला और बच्चे इंतजार करते दिखे। राहुल गांधी यात्रा के बीच इनसे भी रुक कर मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *