26 मार्च को भारत बंद का ऐलान, जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद

नई दिल्ली: 26 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया गया है। नए कृषि कानून बिल को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। वहीं किसान यूनियन के  संयुक्त किसान मोर्चा ने देश के नागरिकों से 26 मार्च को भारत बंद को पूरी तरह सफल बनाने की अपील की है। 26 शुक्रवार को भारत बंद रहेगा। अन्नदाता केंद्र के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

भारत बंद का आह्वान

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 26 मार्च यानि कल के दिन भारत बंद का आह्वान किया गया है। किसान संगठनों द्वारा कहा गया है कि केवल अपातकालीन सेवाएं ही जारी रहेंगी बाकी सब कुछ बंद रखा जाएगा। इसी के साथ आपको कहीं बाहर निकलते समय ध्यान रखना होगा कि आप कहीं जाते समय जाम में न फंस जाए या फिर आपको रास्ते बंद ना मिले।

क्या बंद रहेगा, क्या खुला रहेगा

बता दें कि 26 मार्च के भारत बंद को कामयाब बनाने के लिए दूध-सब्जी की सप्लाई भी बंद करने की घोषणा की गई है। साथ ही बंद के दौरान केवल एंबुलेंस व स्वास्थ्य सेवाएं व सेना की इमरजेंसी सेवाओं को छूट मिलेगी। इस बारे में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के महासचिव कुलविंदर सिंह मसियाना ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *