बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बलिया के एक गांव में एक युवक ने उसकी यौन इच्छाओं को नाबालिग लड़की द्वारा पूरा न किये जाने और लगातार नकारे जाने पर युवक ने लड़की को जिंदा जला दिया। ये पूरी घटना घटना बीते शुक्रवार रात की है।
पुलिस ने बताया कि 21 साल के आरोपी कृष्णा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को बलिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया।
दुबहर थाना एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी ने कहा कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी उस व्यक्ति की यौन इच्छाओं को खारिज कर रही थी इसलिए आरोपी ने उसकी बेटी को घर से अगवा किया और उसे जला दिया।