बलिया कांड- आरोपी पक्ष की FIR दर्ज होने पर अनशन करेंगे विधायक

बलिया: बलिया गोली कांड मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। कोटे की दुकान के आवंटन के दौरान SDM और CO की मौजूदगी में मारपीट के बाद फायरिंग में एक की मौत मामले में मुख्य आरोपी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ उसके दो भाई सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बैरिया से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह अब खुलकर आरोपी परिवार के साथ खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं सुरेंद्र सिंह आरोपी परिवार की तरफ से केस दर्ज कराने रेवती थाना पहुंचे।

इस दौरान विधायक के साथ मुख्य आरोपित धीरेंद्र प्रताप सिंह के परिवार की चोटिल महिलाएं और बच्चे भी हैं। बलिया के सिविल अस्पताल पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह आरोपी के परिजनों से मिलकर रोने लगे।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। तीन दिन तक मेडिकल न होने पर आज मुझे आना पड़ा।

विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मारपीट में धीरेंद्र प्रताप सिंह का परिवार भी घायल हुआ है। इस मामले में तो उनकी भी एफआइआर दर्ज होनी चाहिए।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पहले पक्ष की जिस तरह से प्राथमिकी दर्ज की गई है, वैसे ही दूसरे पक्ष की भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो आमरण अनशन पर बैठूंगा। सत्याग्रह करूंगा और जीवन का अंत करुंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *