राजीव गांधी खेल रत्न के नाम पर बबीता फोगाट ने ली चुटकी

दंगल गर्ल बबीता फोगाट (babita phogat) अंतराष्ट्रीय रेसलिंग (wrestling) में एक जाना माना नाम हैं। उसी के साथ वो सोशल मीडिया पर भी अपने चुटीले अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपनी टिप्पणी से लोगों को हंसने की वजह दी है, ऐसा उन्होंने एक बार फिर किया है। इस बार उन्होंने खेल के सबसे सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार पर तंज कसा है। जो कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के नाम पर दिया जाता है।

बबीता फोगाट ने अपने ट्वीट में लिखा – “क्या खेल रत्न राजीव गांधी के नाम पर इसलिए दिया जाता है क्योंकि एक बार उन्होंने भारत में खड़े-खड़े इटली में भाला फेंक दिया था” उनके इस ट्वीट को कई बार लाइक और रिट्वीट किया गया है

 

बबीता फोगाट अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में जाना माना नाम हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कारों की बात करें तो इस वर्ष उनकी बहन विनेश फोगाट (vinesh phogat) को भी यह पुरस्कार मिला है। उसी के साथ भारतीय ओपनर क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मनिका बत्रा (Manika batra) रानी रामपाल (Rani Rampal), मरियप्पन थंगवेलू (mariyyan thangvelu) को यह पुरस्कार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *