असम बाढ़: UN ने दिया मदद का प्रस्ताव

देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कोरोना वायरस से यहां की मुसीबत पहले ही बढ़ी हुई थी कि अब बारिश और बाढ़ ने लोगों के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है।

बाढ़ से असम के अधिकतर जिले प्रभावित हुए हैं और 40 लाख लोगों पर इसका असर पड़ा है। असम में 50 से ज्यादा लोगों की बाढ़ की चपेट में आने से मौत हो गई है। जबकि हजारों लाखों लोग बेघर हो चुके हैं या विस्थापित हो चुके हैं।

इस परिस्थिति में यूएन भी भारत की मदद को आगे आया है।यूएन के सेक्रेटरी-जनरल स्टेफन दुजारिक ने कहा, ‘यूनाइटेड नेशंस जरूरत पड़ने पर भारत सरकार की मदद करने के लिए तैयार है।

बता  दें कि असम में राहत बचाव कार्य जोरों से जारी है। NDRF की कई टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस दौरान करोना से बचाव के हर संभव उपाय बचाव दल द्वारा किए जा रहे हैं। पीपीई किट मास्क एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल व्यापक स्तर पर किया जा रहा है जिससे इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *