अनुभव सिन्हा और मनोज वाजपेई ने तैयार किया भोजपुरी गीत ‘बंबई में का बा’

अभिनेता मनोज वाजपेई (Manoj Bajpeyi) और निर्माता निर्देशक अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने मुंबई (Mumbai) आए बिहार (Bihar) के प्रवासियों के जीवन पर आधारित एक भोजपुरी गीत (Bhojpuri song) तैयार किया है। जिसमें मनोज बाजपाई गाते हुए नजर आएंगे। मनोज बाजपेई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसकी जानकारी दी और उन्होंने बताया कि इस गाने में वह भी गाते हुए नजर आएंगे। इस गाने को लिखा है डॉक्टर सागर (Dr. sagar) ने और इसमें संगीत दिया है अनुराग सैकिया (Anurag Saikiya) ने, इस गाने का कांसेप्ट बिहार से ही ताल्लुक रखने वाले अनुभव सिन्हा का है। यह गाना बनारस मीडियावर्क्स (Banaras Mediaworks) और टी सीरीज (T-Series) के साझे सहयोग से बन रहा है।

https://twitter.com/BajpayeeManoj/status/1302124323906314241?s=19

पुराने गानों को जिंदा करना है

इस गाने के संबंध में अनुभव सिन्हा ने बताया कि ‘वह 70 के दशक में भोजपुरी गीतों के माहौल में ही बड़े हुए हैं और यह उनके बहुत करीब है। पर पिछले 20-25 सालों से भोजपुरी डबल मीनिंग और अश्लीलता की ओर काफी बढ़ रहा है। इसलिए पुराने भोजपुरी गानों को फिर से लाने की आवश्यकता है। जो गाने पहले तक घरों में बजा करते थे अब सिर्फ पान की दुकान और चाय की दुकानों तक ही सीमित होने लगे हैं। लोग अपने परिवार के साथ बैठकर उन गानों को नहीं सुन सकते। इसीलिए लॉकडाउन में उन्होंने इस गीत को तैयार किया था।

अनुभव सिन्हा ने बताया कि मनोज बाजपेई ने 1 दिन सुबह उनको एक भोजपुरी गाना भेजा वह गाने को अनुभव सिन्हा को सुनाना चाहते थे। तब तक अनुभव सिन्हा के गाना तैयार कर चुके थे तो उन्होंने मनोज वाजपेई से इस में काम करने के लिए पूछ लिया और मनोज वाजपेई ने तुरंत हामी भर दी। इसके बाद अगले दिन से ही मनोज ने स्टूडियो आकर रिहर्सल शुरू कर दी और अब गाना बनकर तैयार है। यह गाना प्रवासी कामगारों के बारे में है जो बहुत सारी चीजें झेलते हैं।

26 साल बाद साथ

अनुभव सिन्हा ने मनोज बाजपाई के एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि लोग बूझेंगे नहीं कि 26 साल बाद हम साथ काम कर रहे हैं और बहुत मजा आया। इसके जवाब में मनोज वाजपेई देखा कि ‘हां सच में काफी मजा आया, उस गाने में तो कुछ और ही आनंद है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *