America में जल्द ही चुनाव होने हैं। ऐसे में दोनों पार्टियां भारतीयों को रिझाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। अमेरिका में हर मुद्दे को भारत या भारतीयों से जोड़कर देखा और बताया जा रहा है। शनिवार की दोपहर Washington से आई खबर में भी ऐसा ही हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति (President Donald Trump) ने जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। जहां उन्होंने महात्मा गांधी का भी नाम लिया।
महात्मा गांधी का भी लिया नाम
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों को ठगों की टोली बताया। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन डीसी में मौजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी नहीं छोड़ा गया।कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा को निशाना बनाया।
अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि गांधी बस एक ही चीज चाहते थे, वह है शांति। हमारे पास शांति है और प्रतिमा गिरा दी गई। इससे पता चलता है कि हम उन्हें पसंद नहीं करते हैं। मुझे नहीं लगता कि अब उन्हें एहसास होगा कि वह क्या कर रहे हैं।
एक बार और आक्रामक तेवर अपनाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंसक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 10 साल की कैद का प्रावधान बताया। उनका यह भी कहना था कि प्रदर्शनकारियों ने अब्राहम लिंकन समेत दिग्गज नेताओं की प्रतिमा को भी शिकार बनाया है।
क्या थी घटना
जानकारी के मुताबिक 25 मई को मिनियपोलिस में श्वेत पुलिसकर्मी डेरेक चाउविन द्वारा 46 वर्षीय जॉर्ज फ्लायड को हथकड़ी लगा जमीन पर गिरा, उसकी गर्दन को करीब 8 मिनट तक घुटनों से दबाए रखा। जिससे कि उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ शुरू हो गया।