कोरोना का कहर इस कदर बढ़ता जा रहा है कि देश और दुनिया के दिग्गज नेताओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। शुक्रवार की सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट कर साझा की।
भारत में पहले ही दिग्गज नेताओं को संक्रमण हो चुका है। जबकि अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्रपति और अमेरिका जैसे ताकतवर देश की पहली महिला भी संक्रमण से नहीं बच सके। हालांकि अमेरिका में कोरोना ने सबसे ज्यादा कोहराम मचा रखा है।
आपको बता दें कि इस संक्रमण की जानकारी मिलते ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर पोर्टस और फोर्टस के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने दोनों के जल्द ही स्वस्थ होने और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।
शुक्रवार की सुबह राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करते हुए संक्रमित होने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज रात मैं और पहली महिला मेलानिया कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। जल्द ही हम दोनों अपने कोरेंटिन और ठीक होने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। हम दोनों यह काम साथ मिलकर करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रंप काफी लंबे समय से चुनाव को लेकर अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में दौरा और रैलियां कर रहे हैं। जिसके कारण वह कई लोगों के संपर्क में आए हैं। जिससे की उन्हें संक्रमित होने का खतरा उठाना पड़ रहा है।