US: व्हाइट हाउस के बाहर हुई गोलीबारी

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी सी स्थित व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद बयान जारी कर इस बात की जानकारी साझा की।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त गोलीबारी हुई उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। गोलीबारी की इस घटना के बाद ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस गोलीबारी में जिस शख्स को गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि, ‘व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी हुई थी। लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में हैं। मैं गुप्त सेवा के कर्मचारियों को हमेशा उनके त्वरित और प्रभावी कार्य करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। किसी शख्स को अस्पताल ले जाया गया है, ऐसा लगता है कि उस शख्स को सीक्रेट सर्विस की तरफ से गोली मारी गई है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *