Amarnath Yatra 2022: इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से होगी शुरू, एक दिन में 20 हजार लोगों का होगा रजिस्ट्रेशन

Amarnath Yatra 2022

Amarnath Yatra 2022: बीते दो सालों से अमरनाथ की यात्रा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। कोरोना महामारी की वजह से दो सालों से बंद अमरनाथ की यात्रा एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। अब श्रद्धालू फिर से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। बता दें, इस साल अमरनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख और यात्रा के शुरू होने की तारीख की घोषणा की जा चुकी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमरनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से शुरू होगी। और पहला जत्था 30 जून को निकलेगा। यानी यात्रा 30 जून से शुरू होगी।

Amarnath Yatra 2022:  श्राइन बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन

Amarnath Yatra 2022
Amarnath Yatra 2022

ये भी पढ़ें- Coronavirus Two New variant: क्या अभी नहीं टला है कोरोना का खतरा, मुंबई में कोरोना के दो नए वेरिएंट की एंट्री, लोगों में फिर दहशत

श्राइन बोर्ड के मुताबिक यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। एक दिन में 20 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा। इसके साथ ही अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने ये भी कहा है कि अमरनाथ की यात्रा के लिए होने वाले रजिस्ट्रेशन श्राइन बोर्ड के जरिए निर्धारित काउंटरों पर ही होंगे। कोरोना महामारी के बाद पहली बार अमरनाथ की यात्रा की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में श्राइन बोर्ड की ओर से कुछ कोरोना गाइडलाइन भी जारी किए हैं। जिसके मुताबिक यात्रा के 24 घंटे पहले कोरोना की RTPCR रिपोर्ट के साथ साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन की दोनो डोज की सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।

Amarnath Yatra 2022: 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यात्रा की नहीं मिलेगी इजाजत

Amarnath Yatra 2022
Amarnath Yatra 2022

इसके अलावा केंद्र सरकार ने भी अमरनाथ यात्रा को लेकर कुछ गाइडलाइन जारी की है जिसके मुताबिक 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। साथ ही 13 साल से छोटे उम्र के बच्चों को भी अमरनाथ यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए भी गाइडलाइन जारी की है जिसके अनुसार डेढ़ महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को भी अमरनाथ यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

 

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *