Akhilesh’s taunt on BJP: अखिलेश ने कसा तंज- ‘डूब जाएगा भाजपा का सूरज’

Akhilesh's taunt on BJP

Akhilesh’s taunt on BJP:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2022 का चुनावी बिगुल बज चुका है। यूपी के हर जिले में चुनावी मौसम का बहार है। सियासी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप से बाज नहीं आ रही है। एक दूसरे पर तीखे तंज कसे जा रही हैं। इस चुनाव में सबसे ज्यादा बयानवीर समाजवादी पार्टी और भाजपा में देखने को मिल रहे हैं। सपा कभी भाजपा पर आरोप लगाती है तो कभी भाजपा सपा पर बयानबाजी करती नजर आती है।

ये भी पढ़ें- Pratapgarh news :प्रताप किरण के जिला संवाददाता की मोटरसाइकिल को बस ने मारी टक्कर, बाल बाल बचे शिव प्रसाद
Akhilesh's taunt on BJP
अखिलेश ने कहा- भाजपा का सूरज डूबेगा

Akhilesh’s taunt on BJP: करहल में मतदान के बाद हमेशा डूब जाएगा बीजेपी का सूरज

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान के साथ भाजपा का सूरज डूबना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तीसरे चरण में करहल में मतदान होगा तो भाजपा का सूरज हमेशा के लिए डूब जाएगा।

Akhilesh’s taunt on BJP:  ‘मैं करहल से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत चाहता हूं’

बता दें कि एसपी प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल से चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल उन्हें चुनौती दे रहे हैं। रविवार शाम को करहल में एक सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि मैं यहां से राज्य में बीजेपी की ऐतिहासिक हार चाहता हूं।

Akhilesh’s taunt on BJP:  सपा की सत्ता में करहल और मैनपुरी में होगा विकास

उन्होंने जनता से उनके प्रचारक बनने और उनके लिए वोट बटोरने की अपील की, क्योंकि वह राज्य भर में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार में व्यस्त होंगे। अखिलेश ने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर सपा सत्ता में आई तो करहल विधानसभा क्षेत्र और मैनपुरी लोकसभा विकास की मिसाल कायम करेंगे।

Akhilesh’s taunt on BJP:  सपा जीतेगी तो युवाओं को आईटी क्षेत्र में मिलेगी 22 लाख नौकरी

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने और उन्हें देश से जोड़ने के लिए करहल में आधुनिक तकनीकी संस्थान बनाई जाएगी। इसके अलावा, अकेले आईटी क्षेत्र में 22 लाख नौकरियां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के करहल की आबादी के साथ संबंध उनके कुश्ती के दिनों से हैं और मैं यहां से उसी स्नेह और प्यार की उम्मीद करता हूं।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *