Akhilesh Yadav : सुखदेव राजभर का हालचाल जानने घर पहुंचे अखिलेश यादव, सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav : सपा(samajwadi party) राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर (Sukhdev Rajbhar)  से मिलने उनके घर पहुंचे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राजभर के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। अखिलेश यादव का सुखदेव से मिलने पहुंचने पर सियासी गलियारों में गर्मी तेज हो गई है। अखिलेश और सुखदेव राजभर के मिलने के बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि सुखदेव सपा में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-Krishna Janmashtami: सीएम योगी मथुरा में मनाएंगे जन्माष्टमी

Akhilesh Yadav

सुखदेव राजभर ने लिखा था Akhilesh Yadav को पत्र

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रविवार को सुखदेव राजभर से मुलाकात की। और साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। इस मुलाकात के दौरान सुखदेव राजभर ने कहा कि पिछड़ा, वंचित समाज अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली 2022 की सपा की सरकार बनाने के लिए लग चुकी है।

सुखदेव राजभर का हालचाल जानने पहुंचे Akhilesh Yadav

बता दें कि कुछ दिनो पहले सुखदेव राजभर ने अखिलेश यादव के नाम भावुक पत्र लिखा था। सुखदेव राजभर ने अखिलेश यादव को देश का बड़ा नेता बताया था। साथ ही सुखदेव राजभर ने अखिलेश यादव को एक नेकदिल इंसान के साथ विकास पुरुष कहा था। उन्होंने पत्र में अपने पुत्र को अखिलेश के हवाले किया था। आजमगढ़ के दीदारगंज से विधायक सुखदेव राजभर ने सार्वजनिक पत्र लिखा था

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *