Akhilesh Yadav React On Shivpal Yadav: क्या भतीजे अखिलेश से मनमुटाव के बाद बीजेपी में शामिल हो जाएंगे शिवपाल यादव ?

Akhilesh Yadav React On Shivpal Yadav

Akhilesh Yadav React On Shivpal Yadav: जिस तरह से उत्तर प्रदेश में मौसम गर्म होता जा रहा है उसी तरह से समाजवादी पार्टी में छिड़ी अंदरूनी जंग भी शांत होने का नाम नहीं ले रही है। खबर है कि पहले जहां केवल शिवपाल यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच ही विचारों का मतभेद था तो वहीं अब शिवपाल यादव अपने बड़े भाई और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से भी नाराज चल रहे हैं। ऐसे में सियासी गलियारे में यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गई है कि शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर जल्द ही बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस मुद्दे पर खुद शिवपाल यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Akhilesh Yadav React On Shivpal Yadav: मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव पर दी प्रतिक्रिया

Akhilesh Yadav React On Shivpal Yadav
Akhilesh Yadav React On Shivpal Yadav

ये भी पढ़ें- UP Police SI Result Out: उत्तर प्रदेश पुलिस आईएस परीक्षा 2021 के परिणाम हुए घोषित, ऐसे करें चेक

वहीं दूसरी ओर पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि “आप सभी समर्पण के साथ काम कर रहे हैं, जीत या हार तो होती रहती है।” वहीं इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बात पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Akhilesh Yadav React On Shivpal Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा

Akhilesh Yadav React On Shivpal Yadav
Akhilesh Yadav React On Shivpal Yadav

आपको बता दें, इस दौरान प्रेस कॉफ्रेंस में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार को जमकर कोसा और कहा कि प्रदेश में सब कुछ महंगा हो गया है, पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है, आखिर ये सब कब सुधरेगा। सरकार इसका जवाब दे।

Akhilesh Yadav React On Shivpal Yadav: उठाया महंगाई और प्रदेश में अपराध का मुद्दा

Akhilesh Yadav React On Shivpal Yadav
Akhilesh Yadav React On Shivpal Yadav

अपराध के सवाल का जवाब देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अपराध बढ़ें हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की  सरकार में ही गाजियाबाद के बैंक के लॉकर से लूट हो गयी, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बताए कि अर्थव्यवस्था कब सुधरेगी और लूट कब बंद होगी? साथ ही अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आईपीएस अभी भी फरार है और पेपर लीक को उजागर करने वाला बलिया का पत्रकार जेल में है। इन सब की जवाबदेही योगी आदित्यनाथ सरकार की है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *