‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ से ऐश्वर्या राय की वापसी ने मचा दी धूम

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने तमिल फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ से पर्दे पर वापसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी।

निर्देशक मणिरत्नम की 30 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 ने अपने पहले हफ्ते में दुनियाभर में 325 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के कलेकशन ने इसे अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया है। फिल्म में ऐश्वर्या के रोल को खूब सराहा जा रहा है।

पोन्नियिन सेल्वन 1 की कहानी एक महान भारतीय सम्राट ‘राजा चोल’ के जीवन पर आधारित है। पोन्नियिन सेल्वन 1 की उपाधि तमिल लोगों ने राजा राजा चोल को दी थी। दर्शकों ऐश्वर्या को इस राजसी रूप में खूब पसंद कर रहे हैं। ऐश्वर्या ने भी फिल्म के लिए भरपूर मेहनत की है।

चोल वंश के इस घराने ने 9वीं शताब्दी से 13वीं शताब्दी तक तमिल भूमि पर शासन किया था। यह फिल्म तमिल उपन्यास ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *