केरल विमान हादसा: 2 पायलट समेत 17 की मौत

केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे में दोनों पायलट समेत अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। केबिन क्रू सुरक्षित है। वहीं विमान में फंसे अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीजीसीए की माने तो एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से कालीकट आ रहा था। जिसमें 190 लोग सवार थे। इनमें 184 यात्री और 6 क्रू मेंबर 10 बच्चे भी शामिल थे।

बता दें केरल में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी है। विमान की लैंडिंग के समय भी बारिश तेज थी। इस दौरान रनवे पर विमान फिसलने से यह हादसा हुआ। विमान फिसलने से अगला हिस्सा दो टुकड़ों में टूट गया। दुबई से यह विमान 4:45 पर उड़ा था। वही इस विमान के लैंडिंग का समय 7:41 था। तभी लैंडिंग के समय यह बड़ी घटना हो गई। विमान के फिसलने पर पंख दीवार से टकरा गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री विजयन से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री ने राहत कार्यों का जायजा भी लिया। साथ ही उचित सहयोग का आश्वासन दिया है।

इसके अलावा सरकार ने यात्रियों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। हेल्पलाइन संपर्क है 0565463903,0543090572

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *