हिमाचल प्रदेश: सात लोगों ने एक 32 वर्षीय महिला का किया गैंगरेप

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा (Kangra) से एक गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहां गुरुवार को एक 32 वर्षीय महिला बाजार से आ रही थी और बनोई इलाके में बस का इंतजार कर रही थी। तभी वहां से एक कार गुजरी और कर सवारों ने महिला को लिफ्ट लेने के लिए आग्रह किया। महिला उनके साथ जाने को मान गई जिसके बाद में सभी 7 लोगों ने पास के ही किसी फार्महाउस में ले जाकर महिला का रेप किया और उसके बाद मैकलोडगंज (McLeodganj) के एक होटल में भी ले जाकर सातों ने बारी-बारी महिला का रेप किया।

महिला ने गागल पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई जहां उसने बताया कि सातों आरोपी उसके पड़ोस के ही गांव के थे और जिनको वह जानती थी। इसी कारण से महिला ने उनकी लिफ्ट स्वीकार की। महिला ने बताया कि फार्म हाउस के बाद होटल में भी ले गए जहां सब ने बारी-बारी रेप किया। महिला 3 बच्चों की मां है और कुछ वर्षों से पति से अलग अपने मायके में रह रही है।

कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा (DSP Sunil Rana) ने बताया कि सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने बताया कि उन्होंने उस होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है जिस होटल में आरोपी महिला को ले गए थे। महिला की मेडिकल जांच कराई जा चुकी है रिपोर्ट का इंतजार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *