नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से देश में महिलाओं के प्रति होने वाले दुष्कर्म के खिलाफ लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। UP के हाथरस( Hathras) और बलरामपुर( Balrampur) में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। इसी बीच राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो(NCRB) ने एक रिपोर्ट जारी की है। NCRB ने कुल राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 53 महानगरों में घटित अपराधों के आंकड़ों को देखने के बाद तीन भागों में अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक 2018 की तुलना में 2019 में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। NCRB के मुताबिक 2019 में रोजाना 87 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। 2019 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 4 लाख 5 हजार 861 मामले दर्ज किए गए। इस रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में भी तेजी आई है। 2018 के मुकाबले 2019 में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में 4.5% की बढ़ोतरी हुई है।
आपको बता दें कि NCRB देश भर में होने वाले अपराधों का आंकड़ा जुटाने का काम करता है। यह गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है।