5G सर्विस इस दीवाली तक दिल्ली-मुंबई में होगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलयांस जियो दिवाली तक देश में 5जी सर्विसेज को लॉन्च कर देगा। इसके लिए चार महानगरों दिल्ली, मुंबई कोलकाता और चेन्नई से 5G सेवा की शुरुआत होगी। देश में इस सेवा का विस्तार अगले 18 महीनों में किये जाने की खबर गई। जानकारी के मुताबिक़ दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में इस सेवा का विस्तार कर दिया जायेगा।

अपने सम्बोधन में मुकेश अंबानी ने बताया कि 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में क्वालकॉम जियो को सहयोग देगा और इसके लिए रिलायंस जियो और क्वॉलकॉम की साझेदारी हुई है।

रिलायंस जियो नेशनवाइड 5G नेटवर्क के लिए पूरे 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। साथ ही रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जियो एक्सपीरिएंस सेंटर भी स्थापित किया जायेगा। इसके अलावा कंपनी ने गूगल के साथ 5जी हैंडसेट बनाने के लिए करार किया। इसके अलावा क्लाउड इनेबल्ड बिजनेस के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार किया गया है।


मुकेश अंबानी के अनुसार रिलायंस जियो द्वारा दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट प्लान तैयार किया गया है। ये सेवा सभी को हर जगह और हर चीज को उच्चतम गुणवत्ता के साथ जोड़ेगी।


मुकेश अंबानी के अनुसार रिलायंस जियो द्वारा दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो का 5जी सर्विस सही मायने में 5जी सेवा साबित होगी। ये सेवा सभी को हर जगह और हर चीज को उच्चतम गुणवत्ता के साथ जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस सेवा के साथ चीन और अमेरिका से भी आगे भारत को डेटा संचालित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *