तिरुवनंतपुरम : केरल में शुक्रवार को कोरोना के 5,397 नए मामले सामने आए। ये मामले 48,853 सैंपलों की जांच के बाद सामने आए हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने यह जानकारी दी।
बयान में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में राज्य में 64,028 सक्रिय मामले हैं। सकारात्मक बात यह रही कि 4,506 लोगों ने शुक्रवार को इस महामारी को परास्त कर दिया। इसके साथ ही महामारी से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,64,951 हो गई।
इस बीच, 16 लोगों ने शुक्रवार को वायरस की वजह से दम तोड़ दिया, जिससे राज्य में महामारी से मौत का आंकड़ा बढ़कर 2,930 हो गया। वर्तमान में राज्य में 463 हॉटस्पॉट हैं।