21 मार्च को होगा राष्ट्रीय सैनिक संस्था का 15 वां राष्ट्रीय अधिवेशन,कर्नल टी पी त्यागी से खास बातचीत..

Delhi: मंगलवार को प्रताप किरण के संपादक पंकज त्रिपाठी ने वीर चक्र विजेता कर्नल टी पी त्यागी से खास बातचीत की, इस खास मुलाकात में कर्नल त्यागी ने कई मुद्दों पर बड़ी बेबाकी से बात की ,उन्होंने कहा कि देश के सभी स्कूलों में सैनिक शिक्षा को अनिवार्य कर देना चाहिए। कर्नल टी पी त्यागी ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था के बारे में भी बताया जो कि सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य करती है।https://funmantramedia.com/

 

पूरा इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रताप किरण की कर्नल टी पी त्यागी की विशेष बात

 

कर्नल त्यागी राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, ये देश का  पहला ऐसा संगठन हैं जिसके सदस्य सिर्फ पूर्व सैनिक नही हैं, इस संगठन में  सैनिकों के साथ-साथ आम नागरिक भी सदस्य है। कर्नल त्यागी ने प्रताप किरण से बात करते हुए कहा कि ये संगठन 20 वर्ष पुराना है, जिसका काम देश में देशभक्ति का पुनर्ण जागरण करना, शहीदों के परिवारों का सम्मान और उनकी  देख भाल करना और समाज में फैली कुरीतियों और अराजकता का निवारण करना है।

 

कर्नल त्यागी ने विद्यालयों में सैनिक शिक्षा को जरूरी बताया

 

कर्नल टी पी त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था 23 प्रदेशों काम कर रही है। 21 मार्च को संस्था का 15 वां राष्ट्रीय अधिवेशन है। इस अधिवेशन में देश के सभी स्कूलों में प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य करने की मांग की जायेगी।अधिवेशन में मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे, केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह इस अधिवेशन की अध्यक्षता करेंगे। उम्मीद है कि राष्ट्रीय सुरक्षा  सलाहकार (National Security Advisor) अजीत डोभाल भी अधिवेशन में शिरकत कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *